ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का राज खुला। जैसा कि हम जानते है ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक माना जाता है। उम्र बढ़ने के बावजूद भी ऐश्वर्या राय बच्चन 'ऐ दिल है मुश्किल' में अपने से उम्र में बहुत छोटी अनुष्का शर्मा पर खूबसूरती के मामले में आगे नजर आ रही है।
हाल ही में फिल्म अभिनेत्री रेखा ने ऐश्वर्या राय को एक समारोह में पुरस्कृत किया। रेखा ने ऐश्वर्या की खूबसूरती के राज से परदा उठाया।
रेखा ने बताया कि जब ऐश्वर्या की मां गर्भवती थीं तब वे रेखा (खूबसूरत अभिनेत्री) के फोटो देखा करती थीं। ऐसा कहा जाता है कि खूबसूरत लोगों के फोटो देखो तो बच्चा भी खूबसूरत पैदा होता है। शायद इसी वजह से खूबसूरत ऐश्वर्या का जन्म हुआ।