हरे धनिया की पत्तियो में छिपा है सेहत का खजाना
26 Feb, 2017 A2Zstory Editorial
धनिया पत्ती का इस्तेमाल मुख्यरूप से खाने को सजाने के लिए किया जाता है। कुछ लोग इसका इस्तेमाल चटनी बनाने में करते है। और कुछ लोग सब्जी में मिलाकर भी करते है। धनिया पत्तियो में छिपा है सेहत का खजाना। आइये जाने धनिया पत्तियो के फायदे -
- धनिया पत्तियो के सेवन से हड्डिया ठीक रहेगी। यदि हड्डियों की तकलीफ है तो धनिया पत्ती के सेवन से इसमे लाभ होगा। यह हड्डियों को ठीक रखती है। इसमें कैल्शियम और अन्य मिनरल होते है जो हड्डियों के लिए जरूरी है।
- पाचन तंत्र के लिए भी धनिया विशेष रूप से फायदेमंद है। ये लीवर की सक्रियता को बढ़ाने में मदद करता है।
- इसमें विटामिन्स होते है जो अल्जाइमर की बीमारी में फायदेमंद होता है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है। ये ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है।
- ये स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल को कम करने और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
- त्वचा संबंधी कई रोगों जैसे पिंपल्स होने की समस्या, ब्लैकहेड्स और सूखी त्वचा में इसके इस्तेमाल से काफी फायदा होता है।
धनिया की पत्तियो को इस्तेमाल करने से पूर्व इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि पत्तियां अच्छी तरह से साफ की गई हों वरना इसमें मिट्टी के कण लगे रह जाएंगे जो कई बीमारियों को न्योता दे सकते हैं।