रीढ़ की हड्डी के दर्द से छुटकारा दिलाएगा शशांकासन
24 Jun, 2017 A2Zstory Editorial
आजकल लोगो में उम्र बढ़ने के साथ - साथ रीढ़ की हड्डी के दर्द की संभावना की बढ़ती जाती है। रीढ़ की हड्डी के दर्द से छुटकारा दिलाएगा यह आसन।
शशांकासन रीढ़ की हड्डी के दर्द दूर करने में सहायक है।
कैसे करें शशांकासन...
- वज्रासन में बैठ जाएं।
- दोनों हाथों को ऊपर उठाएं।
- अब सांस छाेड़ते हुए एक साथ सामने की तरफ़ हाथों को जमीन से स्पर्श कराएं।
- सांस लेते हुए उठें।
- 10-12 बार यह क्रिया करें।

क्या लाभ होगा...
- रक़्त-संचार प्रणाली ठीक करता है।
- मेरुदण्ड में दर्द दूर करता है।
- मन को शांत करता है।
- पेट संबंधी विकार भी दूर करता है।